श्री सरस्वती जी आरती
जय सरस्वती माता , मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी ,त्रिभुवन विख्याता।।मैया जय
चंद्रवदीन पद्मासिनि , धृति मंगलकारी।सोहे शुभ हंस सवारी ,अतुल तेज़धारी।।मैया जय
बाएं कर में वीणा ,दाएं कर माला।शीश मुकुट मणि सोहे , गल मोतियन माला।।मैया जय
देवी शरण जो आये , उनका उद्धार किया।पैठि मंथरा दासी , रावण संहार किया।। मैया जय
विद्या ज्ञान प्रदायिनी ,ज्ञान प्रकाश भरो।मोह ,अज्ञान और तिमिर का , जग से नाश करो। मैया जय
धुप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो।ज्ञानचक्षु दे माता ,जग निषदर करो।।मैया जय
माँ सरस्वती की आरती ,जो कोई नर गावे।हितकारी सुखकारी , ज्ञान भक्ति पावे।। मैया जय

एक टिप्पणी भेजें